
जयपुर। जवाहरसर्किल थाना इलाके के मालवीय नगर सेक्टर पांच में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक यहां पर पीजी में रह रहा था। जो 25 दिन पहले ही अजमेर से जयपुर आया था और यहां पीजी में रह रहा था। सोमवार सुबह पीजी संचालक ने बदबू आने पर कमरे का दरबाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कुछ आवाज नहीं आई तो उसने फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड कर शव को फंदे से उतार कर जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
दो महीने पहले अलग हुई पत्नी
पुलिस ने बताया कि सेक्टर पांच में पीजी में रह रहें 28 वर्षीय दीपक बाधवानी ने फंदा लगा लिया। मृतक मृलत: अजमेर का रहने वाला है, जो वहां पर जिम चलाता था। मृतक ने लव मैरिज की थी, किसी बात को लेकर दो महीने पत्नी उससे अलग रह रही थी। इससे वह काफी दुखी रहता था। इसी बात से परेशान होकर वह जयपुर आया था। मृतक 30 सितंबर को दिन में पीजी के नीचे संचालित रेस्टोरेंट पर खाना खाने आया था। खाना खाने के बाद वह अंदर चला गया जिसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं आया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पजा नहीं चल सका है। पुलिस ने परिजनों को फोन कर सूचना दे दी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा जाएगा।
बदबू इतनी की कमरे की नहीं ली जा सकी तलाशी
मृतक ने 30 सितंबर को फंदा लगाया था। शव के पूराने होने से उससे बदबू के चलते किसी ने पीजी के अंदर जाने की हि मत नहीं दिखाई। पुलिस किसी तरह से शव को बाहर लाया। इसके बाद पुलिस ने कमरे को सील कर दिया। अब पुलिस बाद में ही कमरे की तलाशी लेगी जिसके बाद ही आत्महत्या के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
Published on:
2 Oct 2017, 10:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.