जयपुर। Viral: किशनपोल इलाके में दस दिनों से निर्वस्त्र घूम रही मानसिक विक्षिप्त महिला को आखिर कोतवाली थाना पुलिस ने रेस्क्यू कर अपना घर संस्था के पास पहुंचा दिया। महिला दस दिन से परकोटे की गलियों में निर्वस्त्र घूम रही थी, लेकिन किसी सामाजिक संस्था ने महिला को मदद करने की जहमत उठाई। हैरत की बात तो ये है कि जिन लोगों के सामने से वो निर्वस्त्र गुजरी, वे भी उसकी आबरू ढ़कने के बजाए परिहास करने और वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। पत्रिका की खबर के बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने 12 घंटे में ही लालकोठी इलाके से उसे रेस्क्यू कर इलाज के लिए पहुंचाया। रेस्क्यू करने में सामाजिक अन्वेषण एवं शोध संस्था और अपना घर का सहयोग रहा।