मृतका के पिता सरेड़ी निवासी कैलाश रैगर ने बताया कि उनकी पुत्री पूजा (17) राजकीय विद्यालय में कक्षा नवीं की छात्रा थी। गत 24 अप्रैल को स्कूल में गणित का पेपर देते वक्त उसे चक्कर आए और वह बेहोश हो गई। प्रधानाचार्य कालूराम मीणा के सूचना देने पर परिजन उसे अकलेरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे झालावाड़ रैफर कर दिया। झालावाड़ से कोटा, फिर कोटा से जयपुर रैफर किया। जयपुर से गुरुवार को ही पूजा को वे वापिस घर लेकर आए थे। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।