18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तूफान का खतरा बरकरार‘! यहां फिर से बदला मौसम का मिजाज, तेज बारीश के साथ गिरे ओले

तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आशंका है...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

May 09, 2018

storm

जयपुर। राजस्थान समेत उत्तर भारत में अभी भी ‘तूफान‘ का खतरा बरकरार है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर, अलवर, बारां, सवाईमाधौपुर, जयपुर आदी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी राज्यों में अब भी चक्रवाती तंत्र सक्रिय बना हुआ है और अरब सागर की तरफ से आ रही सतही हवाओं के कारण प्रदेश में अगले चार दिन चक्रवाती तंत्र सक्रिय होने के कारण अंधड़ चलने का अंदेशा है। इसके साथ ही अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर हिस्सों में छितराई बौछारें गिर सकती हैं। बीती रात अजमेर में हल्की बूंदाबांदी से मौसम ने पलटा खाया वहीं जयपुर में भी छितराई बौछारें मौसम केंद्र ने रिकॉर्ड की है।

स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज सुबह दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली दक्षिण पूर्वी हवा सुबह मौसम शुष्क रहा वहीं मौसम केंद्र ने आज शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है।

यहां फिर से बदला मौसम का मिजाज

हरियाणा के रोहतक और झज्जर समेत अन्य इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। वहीं भिवानी समेत कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले भी पड़ रहे हैं। दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में भी मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में अगले 3 घंटे के अंदर मौसम का मिजाज बदल सकता है। अगले तीन घंटे में दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है। साथ ही हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आशंका है। यहां आसमान में बादल छाए हुए हैं।

गौरतलब है कि उत्तर भारत के कई भागों में मंगलवार को आंधी, गरज के साथ बारिश हुई थी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कम से कम सौ मवेशियों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में घरों की छतें उड़ गईं। शिमला और अन्य भागों में बारिश, ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी आई तथा राज्य के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई।