25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 जून को तैयार रहें जयपुरवासी, परकोटे के बाजारों में निकाला जाएगा पैदल मार्च

10 जून 2023 को जयपुरवासी तैयार रहें, क्योंकि परकोटे के बाजारों में पैदल मार्च निकाला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 30 May 2023, 3:07 PM IST

jaipur_parkota.png

जयपुर। 10 जून 2023 को जयपुरवासी तैयार रहें, क्योंकि परकोटे के बाजारों में पैदल मार्च निकाला जाएगा। आपको बता दें कि म्हारो जयपुर, प्यारो जयपुर, हमें चाहिए एक जयपुर, अभियान के तहत 10 जून को परकोटा क्षेत्र के बाजारों में पैदल मार्च निकाला जाएगा। अभियान से जुड़े सुनील कोठारी ने बताया कि गलता घाटी स्थित सूर्य मंदिर में आयोजित महाआरती में शामिल नागरिकों ने दस जून को प्रस्तावित पैदल मार्च कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प किया। पार्षद विमल अग्रवाल ने कहा कि इसके लिए विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया जाएगा। आरती के बाद बैठक हुई।

यह भी पढ़ें : आपके फोन में भी गायब होता है नेटवर्क तो सावधान! ऐसे हो सकता साइबर अटैक

इस दौरान शहर के नागरिकों ने राज्य सरकार से हैरिटेज सिटी जयपुर को दो जिलों में बांटे जाने के निर्णय को निरस्त करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सुरेश मिश्रा, राज्य अल्प संख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह, सुभाष गोयल, ललित सांचोरा, ताल कटोरा विकास समिति अध्यक्ष मनीष सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : सलामती चाहते हैं तो तुरंत कराएं किराएदार और नौकरों का पुलिस वेरिफिकेशन, जानिए क्यों

इनके अलावा विष्णु जायसवाल,पंडित संतोष शर्मा,वर्तिका सैन, दीपक शर्मा,विनय कुलवाल,पूर्व आर पी एस खेम राज कोलिया,घनश्याम टेपण,विकास कोठारी, कमलेश सोनी, गिरधारी कुमावत,इंद्र कुमार चोपड़ा,नवीन शर्मा,रवि प्रजापत, प्रकाश ठाकुरिया,गजेंद्र पंचलंगी, भँवर सिंह शेखावत, धनराज सोलंकी, राजकुमार चतुर्वेदी, मनोज कौशिक, प्रदीप शर्मा, राजेन्द्र सिंह शेखावत, देवकी नंद शर्मा, गौरव जैन,योगेश जांगिड़, नितेश शर्मा, मनीष सोनी,सुमित अग्रवाल,दिलीप शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में पर्यटकों का बूम, फिर भी मोहमानों को तरस रही शाही ट्रेन, जानिए क्यों

वहीं, इस कार्यक्रम में लोकेश सैनी,विवेक शर्मा,तरुण रावत, परमेश्वर सारस्वत, सारांश खंडेलवाल, अवधेश खंडेलवाल, मदन शर्मा, वेद प्रकाश जायसवाल,विजेंद्र वर्मा,कमल मिश्रा, सुमित शर्मा, हेमराज़, सोनू बदलानी,गिर्राज साहू, दुर्गा सिंह, प्रदीप,संभव कोठारी,प्रमोद झा,अवधेश खंडेलवाल,विवेक सोनी सहित बड़ी संख्या में जनता की भी सहभागिता रही।