जयपुर। जैसे-जैसे त्योहारी सीजन नजदीक आ रहा है, मिलावटखोरी का धंधा भी बढऩे लगा है। मिलावटखोर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक ऐसी ही नमकीन फैक्ट्री को पकड़ा, जहां खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। सीएमएचओ प्रथम डॉ. नरोत्तम शर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई। आरआर (राजस्थान रॉयल्स नमकीन) ब्रांड की नमकीन इस फैक्ट्री में बनती है। इसका मालिक महावीर प्रसाद है। टीम ने सैम्पल लेकर फैक्ट्री को सीज कर दिया है।