13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षामंत्री दिलावर का विमान आविष्कार को लेकर अजीबोगरीब बयान, बोले- ‘…नहीं लिखा स्कूल समय में नमाज पढ़ो’

Education Minister Dilawar's statement : राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर लगातार अपनी बयानबाजी के चलते चर्चाओं में बने रहते है। इसी कड़ी में शिक्षामंत्री दिलावर ने एक और अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि विमान का असली आविष्कार किसने किया।
less than 1 minute read
Google source verification
education_minister_dilawar.jpg

,,

Education Minister Dilawar's statement : राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर लगातार अपनी बयानबाजी के चलते चर्चाओं में बने हुए है। इसी कड़ी में शिक्षामंत्री दिलावर ने एक और अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने सोमवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत में विमान आविष्कार का श्रेय एक भारतीय वैज्ञानिक को दिया। उनका कहना है कि राइट बंधुओं ने विमान का आविष्कार नहीं किया था।

यह भी पढ़े- राजस्थान में पहली बार ट्रेनिंग ले रहे 15 थानेदार हिरासत में, SI पेपर लीक मामले में एसओजी की बड़ी कार्रवाई

शिक्षामंत्री मदन दिलावर से सिलेबस को लेकर एक सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि यह जरूरी नहीं है कि सभी बातें सिलेबस में शामिल ही हों। पाठ्यक्रम की सीमाएं होती है। लेकिन वास्तविक बातें बताना जरूरी है। इसी संदर्भ में आम जनता को बताने की कोशिश है कि विमान का आविष्कार तलपड़े नाम के भारतीय वैज्ञानिक ने मुंबई में किया था।

यह भी पढ़े- बीकानेर में देर रात एक छोटे से सैलून पर अचानक क्यों पहुंचे CM भजनलाल, देखें VIDEO

दिलावर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के लिए कमेटी से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में कहीं नहीं लिखा की स्कूल समय में बालाजी की पूजा करने या नमाज पढ़ने जाओ। हम किसी भी कीमत पर स्कूलों को लव जेहाद और धर्मांतरण के अड्डे नहीं बनने देंगे।

यह भी पढ़े- राजस्थान में BJP की 5 सीटों पर महिलाओं ने ठोकी ताल, बढ़ेगी मुश्किलें...! जानें पूरी इनसाइट स्टोरी

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग