
राजस्थान की बेटी नंदिनी गुप्ता ( फोटो- पत्रिका)
Miss World 2025: हैदराबाद में 'मिस वर्ल्ड 2025' का आज फाइनल मुकाबला है। राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। दुनिया के 40 देशों की 72 सुंदरियों में उन्होंने टॉप-4 में अपनी जगह मजबूत कर ली है। ऐसे में 8 साल बाद एक बार फिर भारत के सिर मिस वर्ल्ड का ताज सज सकता है, ऐसे में भारत के लोग नंदिनी गुप्ता का सपोर्ट कर रहे हैं।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आज 31 मई को 72वां 'मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले हैदराबाद के हाईटेक एग्जिबिशन सेंटर में भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा। इसमें जो नाम सबसे आगे है वह राजस्थान की बेटी नंदिनी गुप्ता का है। नंदिनी गुप्ता की जीत को लेकर उनके गृह नगर कोटा में लोग दुआएं कर रहे हैं।
अब दुनियाभर की नजरें हैदराबाद पर टिकी है, जहां आज मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हो रहा है। भारत के लिए यह मिस वर्ल्ड प्रतियोगित ऐतिहासिक हो सकती है, क्योंकि भारत के लिए इस बार बड़ा मौका है। नंदिनी गुप्ता का पूरा परिवार हैदराबाद पहुंच चुका है, और नंदिनी विश्व सुंदरी बनने से महज एक कदम की दूरी पर हैं।
एक साक्षात्कार के दौरान नंदिनी गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 10 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनने का सपना देख लिया था, जो शायद आज पूरा हो सकता है। नंदिली 10 साल की उम्र से ही सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए संघर्ष कर रही हैं। नंदिनी मिस वर्ल्ड के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी हैं और आज उनके लिए पूरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण है।
मिस वर्ल्ड 2025 में दुनिया की कुल 120 सुंदरियों के बीच मुकाबला शुरू हुआ, जिसमें से टॉप-4 में नंदिनी ने जगह हासिल कर ली है। नंदिनी साल 2023 में मिस इंडिया भी चुनी गईं थी। साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया का ताज हासिल करने के बाद यह सुनिश्चित हो गया था कि नंदिनी 2025 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
नंदिनी गुप्ता का जन्म साल 2003 में राजस्थान के कोटा शहर में हुआ। उनकी शुरुआती शिक्षा कोटा के ही सेंट पॉल सेकेंडरी स्कूल में पूरी हुई। 14 साल तक कोटा में रहने के बाद नंदिनी मुंबई चली गई। मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की।
नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता किसान हैं और व्यापार भी करते हैं। वहीं उनकी मां रेखा गुप्ता गृहिणी हैं। उनकी छोटी बहन का नाम अनन्या गुप्ता है। नंदिनी मिस राजस्थान भी रह चुकी हैं, इसके बाद मिस इंडिया 2023 और अब मिस वर्ल्ड 2025 के फाइनल में हैं। नंदिनी ने पिछले 2 साल से लगातार इसकी तैयारी की और बीते तीन महीने में मुंबई में फिटनेस, वॉइस ट्रेनिंग, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों की गहन ट्रेनिंग ली।
Updated on:
31 May 2025 01:02 pm
Published on:
31 May 2025 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
