4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राठौड़ ने दिया राहुल गांधी को आमंत्रण, बोले हमारे चूरू में भी पधारें, ताकि विकास हो सके

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा लगातार हमले कर रही है। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने यात्रा के नाम पर बिना बजट के बनाई जा रही सड़कों व अन्य विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाया और कहा कि सरकार बताए इस काम का बजट कहां से आ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 6 Dec 2022, 5:59 PM IST

राठौड़ ने दिया राहुल गांधी को आमंत्रण, बोले हमारे चूरू में भी पधारें, ताकि विकास हो सके

राठौड़ ने दिया राहुल गांधी को आमंत्रण, बोले हमारे चूरू में भी पधारें, ताकि विकास हो सके

जयपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा लगातार हमले कर रही है। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने यात्रा के नाम पर बिना बजट के बनाई जा रही सड़कों व अन्य विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाया और कहा कि सरकार बताए इस काम का बजट कहां से आ रहा है। राठौड़ ने राहुल गांधी को चूरू आने का भी आमंत्रण दिया और कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से मेरे विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी को आमंत्रित करता हूं। ताकि उनके आगमन के बहाने गहलोत सरकार उनके जिले का विकास करा दे।

राठौड़ ने भाजपा मुख्यालय पर प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार बिना बजट प्रावधान के सड़कों का नवीनीकरण कर रही है।किसानों की फसल को नष्ट करके पांच सितारा टेंट लगाए जा रहे हैं और बड़े-बड़े मैदान समतल की जा रहे हैं। हजारों लोगों के भोजन का इंतजाम अलग-अलग पड़ाव पर किया जा रहा है। सादगी की बात करने वाले मुख्यमंत्री से सवाल यही कि इन सारे इंतजाम का सरकार के किस बजट से किस प्रकार से व्यय हो रहा है उसका जवाब जनता को बताएं। राठौड़ ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की यात्रा को जनता का कोई समर्थन नहीं मिल रहा है, इसलिए जबरन नरेगा कर्मचारी और स्कूली बच्चों को इस यात्रा में शामिल कर की भीड़ दिखाने की कोशिश की जा रही है।

किसान कर्जमाफी का क्या हुआ, राहुल जवाब दें

राठौड़ ने कहा कि 4 साल पहले राहुल गांधी जब आए थे तो राजस्थान में किसानों की कर्ज माफी की बात की थी। कर्ज तो माफ नहीं हुआ मगर आज किसानों की जमीनें नीलाम हो रही है। उस कर्ज माफी का क्या हुआ। बेराजगारी भत्ता युवाओं को नहीं मिल पा रहा है। 24 घण्टे बिजली देने की बात कही थी और कहा था कि दाम नहीं बढ़ाएंगे। मगर चार साल में 9 बार दरें बढ़ाई गई हैं। इनका राहुल गांधी जवाब दें।


यह भी पढ़ें: धर्म की रक्षा का कॉपीराइट भाजपा के पास, कांग्रेस पायरेटेड कॉपी-राठौड़

गैंगस्टरों के कब्जे में है राजस्थान

राठौड़ ने कहा क आज राजस्थान गैंगस्टरों के कब्जे में है। दूसरे राज्यों के गैंगस्टर ये गैंग रंगदारी वसूल रहे हैं। सीकर में जो हुआ उसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। मगर पुलिस इनके आकाओं तक नहीं जा रही है। आज हालत ये है कि हजारों अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।