
जयपुर। गंगापुर सिटी के निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता और मीणा समाज मैदान में उतर आया है। कांग्रेस कार्यकर्ता अजय मीणा के नेतृत्व में जगतपुरा स्थित सात नंबर चौराहे पर किए गए प्रदर्शन में उन्होंने विधायक के बयान की निन्दा की।
कांग्रेस कार्यकर्ता अजय मीणा ने कहा कि सचिन पायलट 36 कौम के नेता है। उनमें किसी तरह के जातिवाद या राजनीतिकरण नहीं है। वो सभी के लिए जीते हैं और सभी के काम आते हैं।
उधर विधायक रामकेश मीणा ने पायलट पर जातिगत राजनीति के आरोप लगाए तो मुरारी मीणा मैदान में उतरे। उन्होंने कहा, पायलट जाति के नहीं बल्कि 36 कौम के नेता हैं। पिछले चुनाव में मीणा समाज के 80 फीसदी लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया। रामकेश अब निर्दलीय हैं, उन्हें कांग्रेस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
गौरतलब है कि विधायक रामकेश मीणा ने सचिन पायलट पर जातिगत राजनीति का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि आलाकमान ऐसे लोगों को बढ़ावा देगा तो कांग्रेस का नुकसान होगा। वो आज मुख्यमंत्री बनने की बात करते, सबसे ज्यादा नुकसान तो पायलट ने ही किया है। अगर वे नहीं होते तो चुनाव में पार्टी 30 सीटें ज्यादा आती।
Updated on:
24 Jun 2021, 6:48 PM IST
Published on:
24 Jun 2021, 6:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.