31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रविंद्र सिंह भाटी ने बीजेपी के इस दिग्गज नेता से की है मुलाकात

Ravindra Singh Bhati: विधानसभा चुनावों में बेहद चर्चाओं में रहे युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 6 Dec 2023, 3:39 PM IST

ravindra_singh_bhati_1.jpg

Ravindra Singh Bhati: राजस्थान में स्पष्ट बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है। हालांकि अब सबको इस बात का इंतजार है कि आखिरकार बीजेपी आलाकमान राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए किसके नाम का ऐलान कर सकता है। वहीं विधानसभा चुनावों में बेहद चर्चाओं में रहे युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की।

बता दें कि रविंद्र सिंह भाटी ने भाजपा ज्वाइन कर शिव विधानसभा सीट से टिकट मांगा था। हालांकि जब भाजपा ने उनका टिकट काट दिया तो वे बागी हो गए और शिव से जीत दर्ज कर विधायक बने। चुनाव परिणाम के अगले दिन ही रविंद्र सिंह भाटी जयपुर के लिए रवाना हो गए थे। हालांकि इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बीच खबर आ रही है कि एक अन्य निर्दलीय विधायक भी सीपी जोशी से मिले हैं। हालांकि भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है, लेकिन जीते हुए निर्दलीय विधायक अगर पार्टी को समर्थन देते है तो लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इसका फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- भाजपा वापस बुलाती है तो क्या फैसला होगा? जानिए क्या बोले MLA रविंद्र सिंह भाटी

बता दें कि भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों का राजधानी आकर पार्टी के प्रादेशिक नेताओं से मुलाकात करने का सिलसिला अभी भी जारी है। ये विधायक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से उनके निवास और प्रदेश कार्यालय में आकर मिल रहे हैं। वहीं, बहुत से विधायक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भी मुलाकात कर रहे हैं। भाजपा में ही कुछ लोगों का मानना है कि जिस तरह विधायकों के पास मिलने के लिए फोन जा रहे हैं, उससे नई तरह की प्रेशर पॉलिटिक्स भी पार्टी में शुरू हो गई है। हालांकि पार्टी आलाकमान ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है।

यह भी पढ़ें- Ravindra Singh Bhati Win: 'बागी शेर' की दहाड़, युवाओं का साथ; 'शिव' के 'लाल' रविंद्र सिंह भाटी ने रचा इतिहास