1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
असम में हटेगा अफस्पा
Play video

असम में हटेगा अफस्पा

असम में हटेगा अफस्पा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 9 Sep 2018, 2:49 PM IST

-प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बीजेपी 19 राज्य में सत्ता है. पीएम और अध्यक्ष की जोड़ी ऐसी है. 350 सांसद, 1500 विधायक, 19 राज्य बीजेपी के पास हैं. हम दोबारा 2019 में पहले से ज्यादा सीटें और वोट लेकर वापस आएंगे.
-विपक्ष सिर्फ मोदी रोको अभियान है. उन्हें सफलता नहीं मिलेगी. आंतरिक सुरक्षा में कितना फर्क पड़ा है. यूपीए के दस साल में हर महीने बम विस्फोट होता था. अब नहीं होता. आतंकवादी गतिविधि नही है. कश्मीर में हालात सुधर रहे हैं.
-राजनीतिक प्रस्ताव में बताया है कि किस प्रकार आज देश में एक इनोवेशन का कल्चर शुरू हुआ है। खुद की तरक्की करते हुए लोग देश की तरक्की में सहभागी हो रहें है
-नक्सलवाद के चंगुल के जिले एक तिहाई रह गए. त्रिपुरा मेघालय से AFSPA हट गया. अरुणाचल में कुछ हिस्सों से हटा. भारत दुनिया में सबसे तेज़ी से विकास कर रही अर्थव्यवस्था बन गई है. पीएम सोच, सरकार की नीति और अमल के चलते हुई. जीएसटी पर लोगों की समस्याओं को सुलझाया. आज कोई शिकायत नहीं है.
-उन्होंने कहा कि मोदी जी में विजन और पैशन है. कश्मीर में आतंकवाद भी कम हुआ है.
-प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- विपक्ष के पास ना कोई नेता है, ना कोई नीति है और ना ही कोई रणनीति है इसीलिए विपक्ष हताश है और नकारात्मकता की राजनीति कर रहा है. ऐसी सोच के साथ जनता कभी खड़ी नहीं होती. विपक्ष सिर्फ अफवाह फैला रहा है. हम छठी अर्थव्यवस्था बने हैं.
-विपक्ष के पास ना कोई नेता है, ना कोई नीति है और ना ही कोई रणनीति है इसीलिए विपक्ष हताश है और नकारात्मकता की राजनीति कर रहा है
– प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मोदी जी की लोकप्रियता और बी बढ़ी है. चार साल में बीजेपी का काफी विस्तार हुआ है. पार्टी की सक्रियता भी बढ़ी है. यही वजह है कि 19 राज्यों में बीजेपी की और एनडीए की सरकार है.
– केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नया भारत गरीबी से मुक्त है. उन्होंने कहा कि मोदी जी को सत्ता में आए साढे चार साल हो गये और आज भी उनकी लोकप्रियता का ग्राफ 70 फीसदी है.
– केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया. पीएम मोदी के नए भारत की संकल्पना रखी, जिसके मुताबिक- 2022 तक देश मे ना कोई बेघर होगा, ना आतंकवाद होगा, ना जातिवाद और संप्रदायवाद होगा