
Monsoon Forecast: प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में कम तो कई में अच्छी बरसात हो रही है। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बीकानेर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। इसके बाद 29-30 जून को राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अभी- अभी येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, टोंक, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, कोटा, बारां, डूंगरपुर, उदयपुर, जिलों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि कमजोर संरचनाएं,कच्चे घरों, दीवारों बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। ऐसे में सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 29 जून को छह जिलों अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा और टोंक में भारी बरसात का ऑरेंजअलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अति भारी बारिश की संभावना जताई है।वहीं 30 जून को राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के अधिकांश भागों में मध्यम, जबकि कहीं भारी और कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बारिश की गतिविधियों में आगामी दिनों में बढ़ोतरी होगी।
Updated on:
29 Jun 2023 09:23 am
Published on:
29 Jun 2023 09:23 am
