27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mosam : जयपुर में उमस व गर्मी से बेहाल, लोग हो रहे पसीने से तरबतर

– बादल छटते ही तेज धूप से निकला लोगों का पसीना – मौसम विभाग ने दी तीन-चार दिन में बारिश की चेतावनी जयपुर। मानसूनी बादल जैसे प्रदेश से दूर हुए हैं। वैसे ही तेज गर्मी से फिर से दस्तक दे दी है। राजधानी जयपुर में पड़ रही उमस वाली गर्मी से लोग परेशान हो रहे […]

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Sep 25, 2024

- बादल छटते ही तेज धूप से निकला लोगों का पसीना

- मौसम विभाग ने दी तीन-चार दिन में बारिश की चेतावनी

जयपुर। मानसूनी बादल जैसे प्रदेश से दूर हुए हैं। वैसे ही तेज गर्मी से फिर से दस्तक दे दी है। राजधानी जयपुर में पड़ रही उमस वाली गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। आसमान साफ रहने से बारिश की उम्मीद भी नहीं है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी तीन-चार दिन में प्रदेश में फिर से मानसूनी बादल सक्रिय होंगे और बारिश का दौर शुरू होगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। वहीं प्रदेश की बात करें तो लगभग पूरा प्रदेश इस समय शुष्क नजर आ रहा है। प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का दौर अब नहीं है। इस कारण प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में तापमान चढ़ने लगा है।

जानकारी के अनुसार, राजधानी जयपुर में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा और गर्मी व उमस से लोग बेहाल रहे। शहर में दिन और रात में पारा फिलहाल सामान्य रहा है, लेकिन हवा में बढ़ रही आर्द्रता के चलते मौसम का मिजाज गर्म बना रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में शहर में छितराए बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के बाद अब पूर्वी जिलों से भी दक्षिण पश्चिमी मानसून जल्द विदा होने के संकेत दिए हैं। पूर्वी जिलों में अगले दो दिन बाद कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं माह के अंत तक पूरे प्रदेश से मानसून लौटने की औपचारिक घोषणा होगी।

पिछले 24 घंटे में पश्चिमी इलाकों में मानसून लौटते ही पारे में भी उछाल दर्ज हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पश्चिमी मैदानी इलाकों में दिन में पारा सामान्य से छह डिग्री तक अधिक रहने से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। पूर्वी राजस्थान में धौलपुर 38.6 और सिरोही 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।