29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माउंट @ एक डिग्री, सर्द हवाएं छुड़ा रही कंपकंपी

—चूरू, फतेहपुर, भीलवाड़ा, सीकर का पारा भी प्रदेश में आठ डिग्री से कम दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

MOHIT SHARMA

•

Updated: 3 Dec 2022, 1:45 PM IST

Weather Update:सर्दी का असर तेज

Weather Update:सर्दी का असर तेज

जयपुर. पहाड़ों में बर्फबारी के चलते उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी सर्दी का सितम बढ़ रहा है। माउंटआबू से लेकर शेखावाटी अंचल में कंपकंपी छुड़ाने वाली सर्दी से जनजीवन अस्तव्यस्त है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक पूरे राजस्थान में दिसंबर के महीने में तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस बार दिसंबर से लेकर फरवरी तक का जो पूर्वानुमान जारी हुआ है। उसमें न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहने वाला है। मौसम में आए बदलाव से सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखी जा सकती है।

अधिकतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई है। राजस्थान में दिसंबर की शुरुआत शून्य डिग्री सेल्सियस के साथ हुई हो, लेकिन आने वाले 7-8 दिन तक राज्य के मौसम में कोई खास उलटफेर होने की संभावना नहीं दिख रही। इसके पीछे कारण उत्तर भारत में कोई पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय नहीं होना है।

तापमान रहेगा थोड़ा कम
मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक माउंटआबू, फतेहपुर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, सिरोही, बीकानेर, नागौर, जैसलमेर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, उदयपुर में तापमान सामान्य या उससे थोड़ा नीचे दिसंबर के महीने में रह सकता है। हालांकि कोटा, भरतपुर संभाग में मौसम सामान्य बने रहने की उम्मीद है।

प्रमुख जगहों का पारा
प्रदेश में बीती रात माउंटआबू का पारा सबसे कम दर्ज किया गया। यहां पारा एक डिग्री रहा। वहीं फतेहपुर का पारा 5.5, चूरू का पारा 6.3, जयपुर का 10.2, जैसलमेर का 8.8, कोटा का 10.3, पिलानी का 8.9, सीकर का 9, श्रीगंगानगर का 10.7, उदयपुर का 9, भीलवाड़ा का 8, बूंदी का 9.9,जैसलमेर का 8.8 डिग्री सेलिसयस पारा दर्ज किया गया।