
- भिंडी, लोकी, तुरई और अरबी के दाम रहे िस्थर
जयपुर। राजधानी जयपुर िस्थत प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना में आज हरी मिर्च के भाव ऊपर चढ़कर और तीखे हो गए। आज मंडी में बारीक हरी मिर्च 80 से 85 रुपए प्रति किलो थोक में बिकी। वहीं नार्मल हरी मिर्च 40 से 50 रुपए प्रति किलो बिकी। इसके अलावा टमाटर के दाम 33 रुपए, फूल गोभी 40 रुपए, करेला 50 रुपए, शिमला मिर्च 75 रुपए तक बिकी। वहीं मुहाना मंडी िस्थत आलू प्याज मंडी में आज भी आलू-प्याज और लहसुन के भाव िस्थर रहे। आज मंडी में आलू 9 से 13 रुपए तो प्याज 8 से 20 रुपए तक बिकी। वहीं बीते डेढ़ महीने से लहसुन के भाव िस्थर चल रहे हैं। आज मंडी में लहसुन के दाम 30 से 80 रुपए तक बिका। आज मंडी में भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 30 से 33 रुपए
मिर्ची 40 से 50 रुपए
बारीक मिर्च 80 से 85 रुपए
फूल गोभी 30 से 40 रुपए
पत्ता गोभी 20 से 22 रुपए
करेला 40 से 50 रुपए
शिमला मिर्च 70 से 75 रुपए
नींबू 28 से 30 रुपए
लोकी 18 से 25 रुपए
भिंडी 20 से 30 रुपए
अदरक 33 से 35 रुपए
गवार फली 80 से 90 रुपए
बैंगन 20 से 25 रुपए
कद्दू 5 से 8 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 18 से 36 रुपए
तुरई 25 से 30 रुपए
अरबी 13 से 15 रुपए
टिंडा 60 से 75 रुपए
कैरी 18 से 40 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना टर्मिनल मार्केट
----------------------------------------------
आलू-प्याज और लहसुन के भाव िस्थर
आलू 9 से 13 रुपए
प्याज लोकल 8 से 12 रुपए
प्याज एमपी 12 से 15 रुपए
प्याज नासिक 16 से 20 रुपए
लहसुन 30 से 80 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Updated on:
08 Jul 2025 11:48 am
Published on:
08 Jul 2025 11:48 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
