जयपुर। इस बार रक्षा बंधन का देशभर में रविवार को भाई-बहन के पावन प्यार का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। पं. सुरेश शास्त्री के अनुसार इस दिन पूर्णिमा सुबह 6 बजकर 07 मिनट से शाम पांच बजकर 26 मिनट तक रहेगी। इस दिन भद्रा का साया नहीं होने से पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। जो बहने मुहूर्त के हिसाब से बांधना चाहती है उनके लिए राखी बांधने के लिए इस बार शुभ मुहूर्त सुबह 7:42 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक तक चर, लाभ और अमृत के चौघड़िया में,12 से 12:51 बजे तक अभिजीत एवं दोपहर 2 से 3:39 तक शुभ के मुहूर्त में राखी बांधना शुभ रहेगा। शाम 4:30 से 6:20 बजे तक राहू काल रहेगा। इसमें शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। इसलिए इसमें राखी बांधना सही नहीं है।