मुकुंदरा में बाघ शिफ्ट तो किए जा रहे हैं लेकिन सरकार के लिए १४ गांवों के विस्थापन से जुड़ा मामला अब भी चुनौती बना हुआ है। वन विभाग रिजर्व क्षेत्र के 14 गांवों का विस्थापन कोटा स्थित लखावा में करीब सौ हैक्टेयर वन भूमि पर करना चाहती है। इसके लिए विभाग ने वन भूमि के रूपांतरण के प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेज रखे हैं।