
नगर निगम की बैठक में आयुक्त नगर निगम जयपुर ग्रेटर दिनेश कुमार यादव एवं हेरिटेज आयुक्त लोकबन्धु ने यह निर्देश जारी किए। इसके साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए मतदान केन्द्रों को मतदान से 2 दिन सैनेटाइज करवाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
साफ-सफाई का रखना होगा विशेष ध्यान
सभी जोन उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदान दिवस से पूर्व, मतदान दिवस को एवं मतदान के पश्चात् मतदान केन्द्र के आस-पास की सफाई होनी चाहिए। मतदान केन्द्र के आस-पास सभी लाइटें एवं ड्रैनेज सिस्टम को सुचारू रखवाने के निर्देश दिए हैं।
1-1 मीटर के गेप पर तीन लाइन
मतदान के दौरान मतदाता सोशल डिस्टेसिंग का पूरी तरह पालन करें, इसके लिये प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 1-1 मीटर की दूरी पर 3 कतारे बनाई जायेगी। इन तीनों कतारों पर 1-1 गज की दूरी पर गोले बनाये जायेगे। इसके साथ ही कोरोना से बचाव संदेश देने वाला फलैक्स प्रत्येक मतदान केन्द्र पर लगाया जायेगा।
ये व्यवस्थाएं भी की जाएंगी
इसके अतिरिक्त मतदान केन्द्रों पर छाया, पानी, लाइट एवं इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था, रैम्प निर्माण आदि की व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गए हैं।
Published on:
21 Oct 2020, 12:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.