किशनपोल बाजार में बरामदों और सड़क तक अतिक्रमण देख निगम आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद निगम की टीम ने वहां कार्रवाई शुरू कर दी। इसका व्यापारियों ने विरोध किया और निगम आयुक्त से कार्रवाई न करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किशनपोल बाजार में सबसे ज्यादा अतिक्रमण साइकिल वाले दुकानदार ही करते हैं। निगम दस्ते से उन्होंने कैरिंग चार्ज काटने की बात कही।