जयपुर. प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले कुछ महीनों में होने हैं और सरकार चुनावी मोड पर चल रही है। इसके चलते 7 जुलाई को जयपुर में सरकार की ओर से केन्द्र और राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं से लाभांवित करने के बहाने बड़ा सम्मेलन प्रस्तावित है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई मंत्री आ रहे हैैं। मोदी का यह कार्यक्रम दो चरणों में होगा। जेईसीसी में शहरी विकास को लेकर राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला होगी, जबकि इसी दिन जनसभा होगी। इसकी तैयारियों को लेकर आज सुबह मुख्य सचिव डी.बी.गुप्ता की अध्यक्षता में सभी जिला कलक्टरों की बैठक ली।