जयपुर। दुनियाभर में 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर डे मनाया जाता है। राजस्थान की बात करें तो स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में अन्य राज्यों से कई गुना बेहतर है। उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा व दिल्ली सहित कई राज्यों के मरीज राजस्थान में डॉक्टरों के पास अपना इलाज कराने के लिए आते है। राजस्थान सरकार की ओर से मरीजों के कई सुविधाएं दी गई है। प्रदेश के मरीजों के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना व अन्य योजनाएं लागू है। यहां तक कि अब तो राजस्थान का कोई भी मरीज अगर बाहरी राज्य में जाकर अंग प्रत्यारोपण कराएगा तो सरकार उसे हवाई यात्रा के एक लाख रुपए तक देगी। साथ ही दूसरे राज्य के अस्पताल में नियमानुसार चिरंजीवी बीमा योजना का मरीज को लाभ भी मिलेगा।