29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय अधिवेशन कल से अजमेर में

अजमेर के कायड़ में होगा सेवादल का राष्ट्रीय अधिवेशन, 14 फरवरी को राहुल गांधी करेंगे अधिवेशन को संबोधित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Updated: 12 Feb 2019, 1:14 PM IST

rajasthan news

congress

जयपुर। कांग्रेस के हरावल दस्ते के रूप में मशहूर कांग्रेस सेवादल का दो दिवसीय राष्ट्रीय महाधिवेशन कल से अजमेर में शुरू होने जा रहा है। अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली पर हो रहे अधिवेशन का कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई अधिवेशन का उद्धाटन करेंगे। अधिवेशन के दूसरे दिन 14 फरवरी को सुबह 11 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे कांग्रेस सेवादल के अधिवेशन को संबोधित करने के साथ ही लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी करेंगे।

कांग्रेस के सेवादल के अधिवेशन में देशभर से 60 कार्यकर्ता हिस्सा लेने के लिए आज शाम तक अजमेर पहुंच जाएंगे। अधिवेशन की तैयारियों को लेकर सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई सहित सेवादल के कई राष्ट्रीय नेताओं ने अजमेर में डेरा डाल रखा है। दो दिवसीय अधिवेशन में आने वाले कार्यकर्ताओं के रहने-खाने के लिए अधिवेशन स्थल पर ही बड़े-बड़े टैंट लगाए गए हैं।


लोकसभा चुनाव में तय होगी कांग्रेस सेवादल की भूमिका
पार्टी के जानकार सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सेवादल की क्या भूमिका रहेगी, इसे लेकर अधिवेशवन में मंथन किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में सेवादल को घर-घर जनसंपर्क और बूथ मैनेजमेंट का प्रशिक्षण भी अधिवेशन में दिया जाएगा।अधिवेशन से पहले ही अजमेर में700 कार्यकर्ताओं का सात दिवसीय प्रशिक्षण कैंप भी आयोजित हुआ, जिसमें इन कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी गई।

अब ये ट्रेंड 700 कार्यकर्ता महारैली में आने वाले 60 हजार कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे। बता दें कि हाल ही में जयपुर में आयोजित हुई कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनावों में सेवादल की भूमिका तय करने को लेकर चर्चा हुई थी।

कांग्रेस बूथ मैनेजमेंट ट्रेनिंग का आज दूसरा दिन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस ने दावेदारों पर मंथन करने के साथ ही बूथ मैनेजमेंट पर भी जोर देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट में निपूण करने के लिए सोमवार को राजधानी के शिवदासपुरा स्थित बाड़ा पदमपुरा में शुरू हुए दो दिवसीय बूथ मैनेजमेंट ट्रेनिंग कैंप के दूसरे दिन आज पहले सेशन में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा और कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी भी दी जा रही है, जिससे लोकसभा चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस कल्चर और इतिहास के बारे में लोगों को जानकारी दें सकें, साथ ही कांग्रेस की विचार धारा को भी घर-घर किस तरह से पहुंचाया जाए, इसके बारे में ट्रेनर शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से जानकारी देंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग