2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

16 साल बाद 3 संयोग के साथ मनी शनि जयंती, नौतपा भी अब शुरू हुआ; भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा

ज्योतिषियों ने कहा- रोहिणी सुबह 8.14 बजे से लग चुकी है। इस दिन सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है तो धरती का तापमान तेजी से बढ़ेगा। लोगों को भीषण गर्मी झेलनी ही पड़ेगी। खासकर, 5 दिन बचाव करते रहें...

2 min read
Google source verification
news & Photos rajasthan

news & Photos rajasthan

इस बार वट सावित्री व्रत यानी वट अमावस्या और शनि जयंती एक साथ आने से विशेष संयोग बने हैं तो दूसरी तरफ इस दिन से नवतपा की भी शुरुआत हो रही है। इन तीनों योगों के एक साथ बनने से विशेष संयोग 16 साल बाद देखने को मिला।


25 मई को यह संयोग है। इससे पहले 2001 में ऐसा संयोग बना था। सुहागिन महिलाएं अखंड सुहाग और परिवार की सुख—समृद्धि के लिए वट का पूजन करेंगी और व्रत रखती नजर आईं। छोटी काशी के सूर्यपुत्र शनि देव की जयंती कल श्रद्धाभाव से मनाई। न्याय के देवता शनिदेव की कृपा पाने के लिए भक्त तरह तरह के जतन करेंगे। इस मौके पर शनि मंदिरों में तेलाभिषेक, दुग्धाभिषेक होंगे। भक्तगण मंदिरों में बैठ कर शनि की साढ़े साती और ढैया, महादशा, अंतरदशा, प्रात्यंतर दशा के प्रभाव को कम करने के लिए शनिदेव का तेलाभिषेक करने के साथ शनि चालीसा, शनि वज्र पिंजर कवच, शनि महाकाल कवच आदि का पाठ करेंगे।

jaipur/weather-forecast-sunlights-signs-in-this-summer-season-2581197.html">
Read: आपको पता है? नौ तपा सूर्य जब चंद्र के नक्षत्र रोहिणी में जाता है तो पृथ्वी पर तपन बढ़ जाती है कुछ ज्यादा ही

हल्दिया पार्क जनता स्टोर स्थित सिद्धपीठ शनि धाम मंदिर में 5 बजे पंचाामृत स्नान हुआ। मंदिर के महंत नारायण लाल ज्योतिषी ने बताया कि इसके बाद सुबह 8 बजे से 151 किलो तेल से महातेलाभिषेक किया। मनोरम शृंगार कर झांकी सजाई।


16 साल बाद तीन संयोग के साथ मनेगी शनि जयंती
शाम को भजन संध्या के बाद आरती होगी। जवाहर र्सिकल, गेटोर मोड़ स्थित शनिधाम में सुबह से शाम तक अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शनिदेव की कृपा पाने के लिए सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक महातेलाभिषेक का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत बृजमोहन शर्मा ने बताया सुबह 8.30 से 9 बजे तक पंचामृत स्नान दोपहर 1 बजे शृंगार, शाम 5 बजे फूल बंगला झांकी और शाम 7.15 बजे महाआरती होगी। सवाई मानसिंह अस्पताल स्थित शनि मंदिर, स्टेशन रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिर, चांदपोल स्थित शनि मंदिर सहित सभी मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे।


पांच दिन खूब तपेगी धरती
नवतपा भी शुरू हो रहा है। इस दिन सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और धरती का तापमान तेजी से बढऩे लगेगा। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस बार नौतपा के 9 दिन में से पांच दिन धरती खूब तपेगी।


Read: राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल में 150 से ज्यादा कैमरे लगेंगे अब, गार्ड्स के साथ पेरेंट्स पर भी रहेगी निगरानी

ये भी पढ़ें

image