
जयपुर। टीचर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। आपको बता दें कि नवोदय विद्यालय समिति ने देशभर में टीचर्स के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती में आवेदन करेन के लिए उम्मीदवारों के आयु 35 से लेकर 50 साल तक है। ऐसे में उम्मीदवार 10 जून तक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में दस्तावेज वैरिफिकेशन के बाद इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का सलेक्शन किया जाएगा। सेलेक्ट होने के बाद उम्मीदवार को प्रत्येक महीने 35000 रुपए तक सैलरी मिलेगा।
इतनी मिलेगी सैलरी
नवोदय विद्यालय में 321 पदों पर निकली वैकेंसी में सिलेक्ट उम्मीदवारों को 34,125 रुपए से लेकर 35,750 रुपए तक हर महीने सैलरी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं, संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, बीएड डिग्री का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 50 वर्ष तय की गई है। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की कॉपी को वैरिफिकेशन के लिए पेश करना होगा।
ऐसे करें आवेदन
— ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
— होमपेज पर, 'Recruitment' टैब पर क्लिक करें।
— संबंधित वैकेंसी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
— जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें। अब आवेदन पत्र भरना शुरू करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
— उम्मीदवार फॉर्म जमा करें। फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट निकालकर रखें।
Updated on:
1 Jun 2023, 10:28 AM IST
Published on:
1 Jun 2023, 10:22 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.