Vice President Election 2022: एनडीए ने उप राष्ट्रपति पद के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार रात को उनके नाम की घोषणा की। इस पद के लिए रंजन गोगोई और मुख्तार अब्बास नकवी जैसे दिग्गज नेताओं के नाम भी सामने आए थे। मगर पार्टी ने किसान पुत्र धनखड़ को मैदान में उतारा है। धनखड़ का राजस्थान से गहरा नाता है।