30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजरा और ज्वार के उत्पादन को प्रोत्साहन की जरूरत

पिछले एक दशक से राजस्थान में बाजरे का उत्पादन ठहरा हुआ है। ज्वार के उत्पादन में भी अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि गेहूं के उत्पादन में काफी सुधार हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 7 Feb 2023, 10:34 AM IST

बाजरा और ज्वार के उत्पादन को प्रोत्साहन की जरूरत

बाजरा और ज्वार के उत्पादन को प्रोत्साहन की जरूरत

पिछले एक दशक से राजस्थान में बाजरे का उत्पादन ठहरा हुआ है। ज्वार के उत्पादन में भी अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि गेहूं के उत्पादन में काफी सुधार हुआ है। आल राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने राजस्थान सरकार से कहा है कि प्रदेश में बाजरा और ज्वार का उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन की जरूरत है। आरतिया के विष्णु भूत ने कहा कि इस साल को मिलेट इयर अर्थात मोटा अनाज वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है। बाजरा और ज्वार मोटे अनाज के रूप में स्थापित हैं, इसलिए इनका उत्पादन व उत्पादकता दोनों में व्यापक सुधार की जरूरत है। एक दशक पूर्व 2011-12 तक पांच सालों में राज्य में बाजरे का औसत उत्पादन 46.01 लाख टन और ज्वार का औसत उत्पादन 3.50 लाख टन वार्षिक रहा है, जबकि गेहूं का औसत उत्पादन 69.37 लाख टन रहा। वर्ष 2022-23 में बाजरे का उत्पादन 49.55 लाख टन और ज्वार का 5.43 लाख टन दर्ज किया गया, जबकि गेहूं का 113.57 लाख टन दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : जयपुर एयरपोर्ट पर अब नहीं लगेगा जाम...टर्मिनल विस्तार से मिलेगी निजात

कृषि विभाग प्रोत्साहन अभियान चलाए

आरतिया ने कहा कि प्रदेश में बाजरा उत्पादन का लक्ष्य आगामी खरीफ के लिए एक करोड़ टन तथा ज्वार का बीस लाख टन से अधिक निर्धारित किया जाना चाहिए और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कृषि विभाग प्रदेश की सभी 352 पंचायत समिति क्षेत्र की 14 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में बाकायदा प्रोत्साहन अभियान चलाया जाना चाहिए। बाजरा व ज्वार उत्पादक किसानों को 500 रुपए प्रति टन का उत्पादन बोनस देना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसान इन दोनों उत्पादों का उत्पादन करने के लिए प्रेरित हो सके।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग