
New Corona positive cases : जयपुर- राजस्थान में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है । ( Corona patients in Rajasthan ) सोमवार सुबह भी प्रदेशभर में 448 नए संक्रमित मरीज मिले जबकि 7 कोरोना मरीजों की मौत हुई । ( Covid-19 Cases ) राज्य में अब-तक 36 हजार 878 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है वहीं 631 मरीजों की मौत हो चुकी है ।
आज सुबह आई रिपोर्ट में सबसे अधिक अलवर जिले में 130,कोटा में 50, अजमेर में 43, नागौर में 38, जयपुर में 36, भीलवाड़ा में 26, बाड़मेर,सीकर में 25-25, गंगानगर में 16, बांसवाड़ा में 10, झुंझुनूं,हनुमानगढ़ में 9-9, ,बारां,जालोर,दौसा में 6-6 संक्रमित मरीज मिले । संक्रमित मरीजों के अलावा बीकानेर में 03, अजमेर,भरतपुर में 2-2 कोरोना मरीजों की मौत हुई । प्रदेश में प्रवासी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी 7 हजार 258 हो गया है ।
अब-तक 1403124 लोगों की कोरोना की जांच हुई
प्रदेशभर में अब-तक 14 लाख 03 हजार 124 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 13 लाख 61 हजार 480 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 4 हजार 766 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
एक्टिव केसों की संख्या हुई 10124
प्रदेशभर में संक्रमित मरीजों के साथ एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार सुबह तक राज्य में 10 हजार 124 एक्टिव केस हो गए है। इधर कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों पर नजर डाले तो 26 हजार 123 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके है जिनमें से 25 हजार 50 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। आज सुबह 169 मरीज कोरोना से रिकवर हुए वहीं 198 को अस्पताल से छुट्टी मिली।
Updated on:
27 Jul 2020, 12:16 PM IST
Published on:
27 Jul 2020, 11:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.