
एडलवाइस जनरल इंश्योरेन्स की नई पहल
नई दिल्ली. डिजिटल बीमा सेवा प्रदाता एडलवाइस जनरल इंश्योरेन्स (ईजीआई) ने घोषणा की है कि इसने अपनी ग्रुप हेल्थ इंश्योरेन्स पॉलिसी में LGBTQIA+ कम्युनिटी के सदस्यों को भी शामिल कर लिया है। नए रूप में इंश्योरेन्स ईजीआई की यह ग्रुप हेल्थ पॉलिसी अब LGBTQIA+ और अविवाहित पार्टनर्स दोनों को कवर करेगी। पॉलिसी में हर उम्र के दिव्यांग बच्चों एवं 30 वर्ष तक की उम्र वाले आश्रित बच्चों (बिना किसी दिव्यांगता के) को भी कवर किया जाएगा। ईजीआइ की यह पॉलिसी स्वास्थ्यसेवाओं को समावेशी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जबकि आमतौर पर ग्रुप हेल्थ पॉलिसियों में कानूनी रूप से विवाहित जोड़ों को ही कवर किया जाता है। ईजीआई का ग्रुप हेल्थ कवर लेने वाली कंपनियां अब अपने विविध कर्मचारियों को व्यापक कस्टमाइज्ड हेल्थ कवर उपलब्ध करा सकेंगी।
इस अवसर पर पूजा यादव चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर एडलवाइज जनरल इंश्योरेन्स ने कहा, 'एक संगठन के रूप में हम विविधता और समावेशन में भरोसा रखते हैं। अच्छी स्वास्थ्यसेवाएं हर व्यक्ति का अधिकार है। हमें खुशी है कि हम अपनी पॉलिसी की सेवाओं को LGBTQIA+ कम्युनिटी और अविवाहित पार्टनर्स के लिए भी विस्तारित कर रहे हैं। हमें परिवार की बदलती परिभाषा के अनुसार बदलना होगा। हमें उम्मीद है कि हमारा यह छोटा सा कदम धीरे-धीरे कार्यस्थलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा और LGBTQIA+ कम्युनिटी के लिए काम के अनुकूल वातावरण को बढावा देगा।
पॉलिसी कई अन्य फायदे उपलब्ध कराती है जैसेः
• किश्तों में प्रीमियम भुगतान
• कवरेज की व्यापक रेंज जैसे मैटरनिटी कवर, व्यक्तिगत दुर्घटना कवर के विकल्प
• पॉलिसी की अवधि के दौरान क्लेम पर डिडक्टिबल या को-पेमेन्ट के विकल्प
• रूम रेंट कैपिंग के लिए विकल्प आदि
Published on:
13 Sep 2022, 1:44 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.