राहुल सिंह
Rajasthan CM Name: प्रदेश की सियासत में सबसे बड़े पद की चाह किस नेता को नहीं होती। राजस्थान में भी नए मुख्यमंत्री का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अब एक-दो दिन में नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। भाजपा जल्द ही इस चेहरे का नाम घोषित कर देगी। भाजपा में सीएम पद के लिए कई बडे़-बडे़ नेता दावेदार हैं और जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा। वैसे प्रदेश के गठन से लेकर अब तक राजस्थान में 13 नेताओं को यह ताज मिला है। इनमें सर्वाधिक 17 साल तक यह पद संभालकर मोहनलाल सुखाड़िया पहले और दूसरे नंबर पर अशोक गहलोत 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे। सुखाड़िया चार बार और गहलोत तीन बार इस पद पर पहुंचे।