23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यपाल के आदेश, राजस्थान के 8 विश्वविद्यालयों में कुलपति किए नियुक्त, यहां देखें सूची

Rajasthan University Vice Chancellor List : Rajasthan के शिक्षा क्षेत्र को लेकर बड़ी खबर है। प्रदेश के आठ विश्वविद्यालयों ने नए कुलपति ( Vice Chancellors of State Universities ) नियुक्त किए गए हैं। राजस्थान के राज्यपाल Kalyan Singh के आदेश के बाद विश्वविद्यालयों में कुलपति को नियुक्ति दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Aug 21, 2019

Kalyan singh

Kalyan singh

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा क्षेत्र को लेकर बड़ी खबर है। प्रदेश के आठ विश्वविद्यालयों ने नए कुलपति ( Vice Chancellors of State Universities ) नियुक्त किए गए हैं। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ( Kalyan Singh ) के आदेश के बाद विश्वविद्यालयों में कुलपति को नियुक्ति दी गई है।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने प्रदेश के आठ विश्वविद्यालयों में नये कुलपतियों की नियुक्ति की है। राज्यपाल सिंह ने कुलपतियों की नियुक्ति के आदेश बुधवार को जारी कर दिये हैं।

कुलाधिपति एवं राज्यपाल कल्याण सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ( Vardhman Mahaveer Open University Kota )
, आयुर्वेद विश्वविद्यालय ( Jodhpur Ayurveda University ), रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय ( Jagadguru Ramanandacharya Rajasthan Sanskrit University ) समेत 5 कृषि विश्वविद्यालयों में भी कुलपतियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। जिनमें बीकानेर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर और जोबनेर के कृषि विश्वविद्यालय ( Agricultural University ) शामिल हैं।

इस विश्वविद्यालय में मिली इस कुलपति को नियुक्ति

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा में रतन लाल गोदारा,
आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में अभिमन्यु कुमार
रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में डाॅ. अनुला मौर्य को कुलपति बनाया गया है।

इन 5 कृषि विश्वविद्यालयों में भी कुलपति नियुक्त ( Agricultural Universities VC )

राज्यपाल कल्याण सिंह ने राज्य के पांचो कृषि विश्वविद्यालयों में भी कुलपतियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये है।

- कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर ( Agricultural University Bikaner ) में रक्षपाल सिंह,
- उदयपुर ( Agricultural University Udaipur ) में नरेन्द्र सिंह राठौड़,
- कोटा में ( Agricultural University Kota ) दिनेश चन्द्र जोशी,
- जोधपुर में ( Jodhpur Agricultural University ) बागड़ा राम चौधरी
- जोबनेर में ( Jobner Agricultural University ) जीत सिंह सन्धू को कुलपति नियुक्त किया गया है।