इनके अलावा 34 ट्रेनों का टर्मिनल स्टेशन बदलेगा, 10 ट्रेनों के नंबर बदलेंगे और 45 ट्रेनें स्पेशल से नियमित हो जाएंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के अनुसार नए साल से दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन के संचालन समय में 90 मिनट, बठिंडा-जयपुर ट्रेन के संचालन समय में 20 मिनट, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर ट्रेन, प्रयागराज-भिवानी ट्रेन,बीकानेर-गुवाहाटी ट्रेन व लालगढ़-प्रयागराज ट्रेन के संचालन समय में 10-10 मिनट, कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन के संचालन में 15 मिनट की बचत होगी।