15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अग्नि में खेवेंगे धूप, महकेगें शहर के जैन मंदिर, सजेगी झांकियां

-महिलाएं रखेगी सुगन्ध दशमी का उपवास, उत्तम तप धर्म की होगी आराधना

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Harshit Jain

Sep 17, 2018

jaipur

अग्नि में खेवेंगे धूप, महकेगें शहर के जैन मंदिर, सजेगी झांकियां

जयपुर. दिगम्बर जैन धर्मावलंबी पर्यूषण पर्व के तहत बुधवार भाद्रपद शुक्ला दशमी को सुगन्ध दशमी का पर्व मनाएंगे। इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में विशेष आयोजन होगें। मंदिरों में 24 तीर्थंकरों, जिनवाणी, पुराने शास्त्रों के सम्मुख चंदन की धूप अग्नि पर खेवेेंगे और उत्तम तप धर्म की आराधना कर आत्मकल्याण की कामना करेंगे। मंदिरों में झाकियां सजाने के साथ ही विशेष सजावट की जाएगी। महिलाओं द्वारा सुगन्ध दशमी का उपवास किया जाएगा। विशेष पूजा-अर्चना और सुगन्ध दशमी व्रत कथा का आयोजन होगा।
महल योजना स्थित मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में भगवान मुनिसुव्रतनाथ के जीवन चरित्र और मुनि तरूण सागर महाराज के कड़वें प्रवचनों पर सजीव झांकी लगाई जाएगी चांदपोल बाजार जय लाल मुंशी स्थित घिनोई वाला मंदिर में पावापुर के जल मंदिर जनकपुरी जैन मंदिर में मुनि तरूण सागर महाराज की जीवन यात्रा, मानसरोवर वरूण पथ जैन मंदिर में जैन युवा मंडल की ओर से भगवान बाहुबली की पुष्प वृष्टि पर आधारित झांकी सजाई जाएगी और हैलीकॉप्ट द्वारा भगवान बाहुबली पर पुष्प वर्षा की जाएगी। राधा निकुंज स्थित मंदिर में कैलाश पर्वत की झांकीसजाई जाएगी। झोटवाडा स्थित चन्द्रप्रभू मंदिर में महावीर की देशना, पाश्र्वनाथ मंदिर में भव्य सजीव झांकी, अंबाबाड़ी मंदिर में महावीर के पांच नाम सजीव झांकी, विवेक विहार मंदिर में भव्य सजीव झांकी, पाश्र्वनाथ कॉलोनी मंदिर में राजा बाहुबली से भगवान बाहुबली की सजीव झांकी सजाई जाएगी। गायत्री नगर महारानी फॉर्म, किशनपोल बाजार के सांगाकों का रास्ता स्थित मंदिर सांगाकान, सांगानेर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर चित्रकूट कॉलोनी, दिगम्बर जैन मंदिर संघी जी, दुर्गापुरा, १०-बी स्थित जैन मंदिर, त्रिवेणी मंदिर, पाश्र्वनाथ सोनियान खवासजी का रास्ता सहित शहर के कई मंदिरों में जैन दर्शन, जैन तीर्थंकरों पर आधारित ज्ञानवर्धक, धार्मिक थीम की झाकियां सजाई जाएगी।
वहीं दिगम्बर जैन युवा और महिला मण्डलों की प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि संस्था राजस्थान जैन युवा महासभा द्वारा जयपुर महानगर में अपनी जोन शाखाओं के माध्यम से 15 दिवसीय धार्मिक एवं सेवा पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है।