8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब कांग्रेस में 24 सीटों पर स्थिति साफ, 22 पर प्रत्याशियों की घोषणा, दो पर गठबंधन

-अब डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर गठबंधन को लेकर पेंच फंसा, जयपुर लोकसभा सीट पर भी बदला गया था प्रत्याशी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Updated: 26 Mar 2024, 9:37 PM IST

88888.jpg

जयपुर। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 24 सीटों पर स्थिति साफ कर दी है। 22 सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं तो वहीं सीकर और नागौर गठबंधन के लिए छोड़ दी है। सीकर सीपीआई और नागौर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लिए छोड़ी गई है। वहीं अब केवल डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा होना बाकी है।

इस सीट पर पार्टी प्रत्य़ाशी उतारा जाए या फिर भारतीय आदिवासी पार्टी से गठबंधन के लिए सीट छोड़ी जाए इसे लेकर पार्टी में उच्च स्तर पर मंथन चल रहा है। हालांकि इस सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी है।

वहीं जयपुर लोकसभा सीट पर विवादों के चलते सुनील शर्मा की बजाए अब पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को उम्मीदवार बनाया गया है। दौसा सीट पर विधायक मुरारी लाल मीणा, कोटा में भाजपा से आए प्रहलाद गुंजल को टिकट दिया गया है। भीलवाड़ा में दामोदर गुर्जर,अजमेर में रामचंद्र चौधरी और राजसमंद में सुदर्शन सिंह रावत को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

रालोपा से गठबंधन का विरोध दरकिनार
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) से गठबंधन को लेकर पार्टी का एक धड़ा विरोध कर रहा था। जिसके चलते पहले इस सीट को होल्ड पर रखा गया था, बाद में शीर्ष स्तर पर बातचीत के बाद गठबंधन को हरी झंडी देकर ये सीट रालोपा के लिए छोड़ दी गई थी। अब गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल आज नामांकन दाखिल करेंगे।

वीडियो देखेंः- Kangana Ranaut को लेकर Supriya Srinet की पोस्ट पर Navneet Rana का पलटवार। BJP । Congress ।