2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में अब खाटूधाम और सालासर बालाजी तक पहुंचेगी ट्रेन, रेलवे ने दी पटरी बिछाने को हरी झंडी

जल्द ही खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी धाम के दर्शन के लिए यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Singhal

•

Updated: 24 Aug 2024, 4:33 PM IST

Good News

जयपुर। जल्द ही खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी धाम के दर्शन के लिए यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा। केन्द्र सरकार और राजस्थान सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों के उत्थान, पुनर्निर्माण और कॉरिडोर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस पहल से न केवल धार्मिक स्थलों को लाभ मिलेगा , बल्कि इनके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी। इससे पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिल रहा है और रोजगार के नए साधन विकसित हो जाएंगे ।

यह भी पढ़ें: राजस्थान आने से पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, इन 8 शहरों की हो गई बल्ले-बल्ले

खाटूश्यामजी के लिए नई रेल लाइन का निर्माण

सरकार की मंजूरी मिलने के बाद भारतीय रेलवे ने सीकर जिले के रींगस रेलवे स्टेशन से खाटूश्यामजी कस्बे तक रेल लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खाटूश्यामजी मंदिर में आने वाले भक्तों की यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। इसके तहत रींगस-खाटूश्यामजी तक 17.49 किलोमीटर की नई रेल लाइन के लिए 254.06 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इस नई रेल लाइन से श्रद्धालुओं को खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के बीच यात्रा करने में काफी राहत मिलेगी।

सुजानगढ़-सालासर-खाटूश्याम के बीच नया रेल मार्ग

इंडियन रेलवे जल्द ही खाटूश्यामजी, सालासर और सुजानगढ़ के बीच करीब 45 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने जा रही है। इस योजना को सरकार की मंजूरी मिल चुकी है, और अंतिम सर्वेक्षण का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। यह नया रेल मार्ग भक्तों की यात्रा को और भी सुविधाजनक बना देगा, जिससे उन्हें सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।