23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
VIDEO: पौधों से गुलजार हुई नर्सरियां, ये पौधे बने पहली पसंद
Play video

VIDEO: पौधों से गुलजार हुई नर्सरियां, ये पौधे बने पहली पसंद

मानसून की दस्तक के साथ ही नर्सरियों में शुरू हुआ पौधा वितरण

Google source verification

जयपुर. मानसून की दस्तक के साथ ही शहर की सभी नर्सरी में आमजन के लिए पौधे वितरण का सिलसिला शुरू हो चुका है। मानसरोवर स्थित थडी मार्केट नर्सरी में इस बार पहले से ज्यादा पौधों का वितरण किया जाएगा। गौरतलब है कि पौधों की मांग को देखते हुए इस बार राजधानी में पिछली बार से ज्यादा पौधों का वितरण किया जाएगा।


ये पौधे होंगे उपलब्ध

जूही, गुडहल, चायनी, जद्रोपा, रातरानी, गुलाब, चंपा, चमेली, मोगरा, नींबू, जामुन, आंवला, मन्नीरेकटा, मनीप्लांट, नागदून, डेसिना, हारसिंगार, कचनार, शीशम, केश्यामा, सिबा पोटेंड्रा, गुलमोहर, घेरूदा, अतार, खेजड़ी, दुरमटा, लालसा, आईपोमिया, हमेलिया, अमलतास आदि।


मानसरोवर स्थित थडी मार्केट नर्सरी पर वन संरक्षक जान मोहम्मद ने बताया कि इस बार पौधों की मांग इतनी ज्यादा है कि 3 से 4 दिन में ही करीब साढे 7 हजार पौधे निकल चुके हैं। नर्सरी में इस बार 80 हजार पौधों का स्टॉक है।


दर प्रति पौधा
– दो फीट तक – 5 रुपए
– दो से तीन फीट- 8 रुपए
– तीन से पांच फीट- 15 रुपए
दरें विभाग से दी गई जानकारी के अनुसार