राजस्थान सरकार द्वारा जारी कैलेेंडर के मुताबिक, 2,3,11,12 और 31 अक्टूबर को पांच पब्लिक हॉलिडे मिलने वाले हैं। इनमें 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती, 3 अक्टूबर को नवरात्रि स्थापना एवं महाराजा अग्रसेन जयंती का अवकाश एवं 11 को दुर्गा अष्टमी, 12 को विजयादशमी और अंत में 31 अक्टूबर को दिवाली के त्योहार की छुट्टी रहेगी। इस तरह से अक्टूबर माह में वीकेंड को छोड़कर कुल 5 दिनों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।