जयपुर। राजस्थान में सड़क सुरक्षा माह में भी सड़क हादसे अनवरत जारी है। राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में अजमेर दिल्ली-हाईवे स्थित खातियों की ढाणी के पास आज सुबह करीब 6 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुजरात से दिल्ली परचून का सामान भर ले जा रहे एक कंटेनर के सामने अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में चालक से कंटेनर अनियंत्रित हो गया और हाईवे से नीचे करीब 15 फीट सर्विस रोड पर आ गिरा। हादसे में चालक केबिन में फंस गया। राहगीरों ने चालक को बड़ी मुश्किल से केबिन से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान चालक को छुट्टी दे दी गई।