9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan का यह CCTV Footage ईश्वर के प्रति आस्था और बढ़ा देगा, खुद कहेंगे आप कि बच्चों के साथ चमत्कार हुआ

CCTV Footage Viral : दरअसल राजसमंद जिले के देलवाड़ा इलाके में स्थित इंद्र कुंड का यह पूरा घटनाक्रम है।
less than 1 minute read
Google source verification
indra__kund_cctv_photo_2023-12-23_13-27-33.jpg

cctv footage

CCTV Footage Viral: एक मिनट 37 सेकेंड का यह सीसीटीवी फुटेज राजस्थान के राजसमंद जिले का है। इस फुटैज में एक मिनट के बाद जो घटना हुई वह घटना हर माता पिता को जरूर देखनी चाहिए। बच्चों को बिना सुरक्षा घर से बाहर निकलने देने का जो खामियाजा है। वह इतना भयानक होने वाला था कि समय पर मदद नहीं मिलती तो बच्चे की जान जाना तय था। लेकिन अपने साथी के पानी में गिरते ही उसके साथियों ने शोर मचा दिया, इतना शोर मचाया कि आसपास के लोग वहां आ गए और बच्चे की जान बचा ली गई।

दरअसल राजसमंद जिले के देलवाड़ा इलाके में स्थित इंद्र कुंड का यह पूरा घटनाक्रम है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास के पांच से सात साल के चार बच्चे कुंड के नजदीक ही खेल रहे थे। उनके माता पिता या परिजन उनके साथ नहीं थे। कुंड के आसपास भागदौड़ कर रहे बच्चे खेलने के दौरान एक गंभीर हादसे का शिकार हुए। एक बच्चा कुंड में जा गिरा।

साथी बच्चे उसे बचा नहीं सके लेकिन कुंड से सड़क की ओर जाने वाले रास्ते पर जाकर जोर जोर से चीखने लगे। अचानक वहां से गुजर रही एक युवती वहां दौड़ी और कूदकर बच्चे को बाहर निकाल लिया। एक अन्य युवक ने भी उनका साथ दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर बच्चे के परिजनों की लापरवाही पर लोग उनकी खिंचाई कर रहे हैं और साथ ही उस युवती की तारीफ कर रहे हैं जो सही जगह पर सही समय पर पहुंच गई। बच्चे की जान बचा ली गई।