10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

One Year of GST: जयपुर में जीएसटी पर सेमिनार 30 जून काे, विशेषज्ञ देेंगे सवालों के जवाब

जीएसटी के एक साल पूरे हाेने पर 30 जून काे जयपुर में एक सेमिनार का आयाेजन किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 29 Jun 2018, 1:03 PM IST

One Year of GST

One Year of GST: जीएसटी पर सेमिनार 30 जून काे, विशेषज्ञों देेंगे सवालों के जवाब

जयपुर। एक जुलार्इ काे देश में माल एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था लागू होने का एक साल पूरा हो रहा है। जीएसटी के एक साल पूरे हाेने पर 30 जून काे इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आॅफ इंडिया (आइसीएआइ) की आेर से जयपुर में रियल स्टेट सेमिनार का आयाेजन किया जा रहा है।

सेमिनार में रियल स्टेट रेगुलेशन एक्ट (रेरा), इनकम टैक्स, जीएसटी का रियल स्टेट इंडस्ट्री पर क्या असर पड़ा है और आने वाले भविष्य में पड़ेगा सहित आदि विषय पर चर्चा की जाएगी। सेमिनार में वक्ता एडवाेकेट संजय झंवर, अधिवक्ता राहुल लखवानी और अधिवक्ता कुंदन सिंह हाेंगे।

सेमिनार 30 जून सुबह दस बजे से दाेपहर एक बजे तक मिराज कांफ्रेंस हाॅल, 7वीं मंजिल, यूनिक डेस्टिनेशन, टोंक राेड जयपुर में हाेगा। सेमिनार के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.jccpe.org/event से कराया जा सकता है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े कर सुधार का मन की बात कार्यक्रम में जिक्र करते हुए इसका श्रेय राज्यों को दिया। मोदी ने कहा कि देश में वस्तु एवं सेवा कर यानि जीएसटी को लागू होने का एक साल पूरा हो रहा है।

पिछले साल एक जुलाई को जीएसटी लागू होने के बाद लोगों का 'एक देश, एक कर' का सपना पूरा हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ईमानदारी की जीत के साथ ही कोऑपरेटिव फेडरलिज्म का बेहतरीन उदाहरण बताया।