3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर गांव-ढाणियों का बंद किया रास्ता खोला

बस्सी नागा टोल प्लाजा का मामला, गोचर में भी सांकल लगा कर दिया था रास्ता बंद।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Teekam Saini

Dec 19, 2017

Opened the way to the village

कालवाड़ (जयपुर). जयपुर-फलौदी मेगा हाईवे स्थित बस्सी नागा टोल प्लाजा प्रबंधन कंपनी की ओर से खेड़ी व स्थानीय गांव व तिबारिया लिंक रोड से ढाणियों में जाने वाले रास्ते को गोचर भूमि पर सांकल लगाकर बंद करने के मामले को लेकर राजस्थान पत्रिका में समाचार प्रकाशित होने के बाद आखिर मंगलवार शाम एसडीएम के निर्देश पर ग्राम सचिव व जनप्रतिनिधियों के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही टोल कर्मियों ने सांकल हटाकर रास्ते को खोल दिया। गौरतलब है कि बस्सी-नागा टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से आम रास्ते को अवरुद्ध करने के बाद तिबारिया लिंक रोड से रैबारियों की ढाणी, ताकरों की ढाणी व स्थानीय गांव में जाने वाले सीधे रास्ते पर एंगल लगाकर सांकल बांधकर रास्ता बंद करने से ग्रामीणों को रही परेशानी को राजस्थान पत्रिका ने दो दिन समाचार प्रकाशित कर उजाकर किया था।

यह भी पढे :महिला को छेडने की बात को लेकर चौमूं में तनाव, तीन लोग गंभीर घायल,पुलिस जाब्ता तैनात

एसडीएम को शिकायत
इससे पहले किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता शिवराम जीतरवाल ने बस्सी-नागा टोल प्लाजा संचालक की ओर से रास्तों को अवैध तरीके से बंद करने के संबंध में सांभरलेक एसडीएम प्रभुदयाल शर्मा को शिकायत दी थी। इसके बाद एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। किसान संघर्ष समिति ने सीधे चेतावनी दी कि अगर रास्ते से अवरोध नहीं हटाया तो आन्दोलन की कार्रवाई होगी। इसके बाद बंद रास्तो से अवरोध हटाए गए।

यह भी पढे :फिर गर्माया मामला, तनावपूर्ण स्थिति, चौमूं में धारा 144

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
इधर बस्सी-नागा बस स्टैंड पर ग्राम पंचायत के लोगों ने टोल प्रबंधन की गोचर व गांव में जाने वाले आम रास्ते को अवरुद्ध करने पर आक्रोश जताकर दोपहर में पूर्व उपसरपंच रामकुमार, वार्डपंच गिरधारी जाखड़, मुकेश वर्मा, गोपाल वर्मा, रामेश्वर बरवड़, मोहन धोबी, कजोड़ आदि की उपस्थिति में आक्रोश जताकर प्रदर्शन किया था।

यह भी पढे :बांडी नदी के मुख्य पाट को खोदा, हो रहा बजरी का अवैध खनन

पहले भी खुलवाया था रास्ता
करीब छह माह पूर्व पर टोल प्रबंधन ने गांव का आम रास्ता बंद कर दिया था, लेकिन ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार, पटवारी के माध्यम से रास्ता खुलवाया था। इसके बाद फिर से टोल प्रबंधन ने बंद कर दिया था जो अब पुन: खोला गया।

यह भी पढे :बीस लाख रुपए खर्च, फिर भी नहीं मिला पानी

जिपस ने ली जानकारी
इधर जिला परिषद सदस्य सुनिल भामूं ने पत्रिका में समाचार प्रकाशित होने के बाद टोल प्लाजा व आम रास्ते को बंद करने के मामले की वस्तु स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढे : क्षेत्र की सुरक्षा का दावा और नाक के नीचे हो गई चोरी

इनका कहना है
- बस्सी नागा टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से रास्तों को बंद करने की शिकायत मिलने पर संबन्धित ग्राम सचिव को निर्देशित कर मौके पर भिजवा दिया था। इस बारे में संबन्धित हलका पटवारी को अवगत करवा दिया है।
प्रभुदयाल शर्मा, एसडीएम सांभरलेक

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग