नई दिल्ली/ जोधपुर/ जयपुर। पाकिस्तान की ओर से थार एक्सपे्रस ( india pakistan thar express ) का संचालन बंद किए जाने के फैसले पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ( Ministry of External Affairs Spokesperson Raveesh Kumar ) ने कहा कि यह पाकिस्तान का एकपक्षीय फैसला है। बिना हमें जानकारी दिए हुए पाकिस्तान ने ऐसा किया। हमने उनसे उनके फैसले पर फिर से विचार करने को कहा है। यह पाकिस्तान के लिए समय है कि सच्चाई को स्वीकार करे और अन्य देशों के आंतरिक मामलों में दखल देना बंद कर दे।