घनघोर बादलों ने जगाई जोरदार बारिश की उम्मीद
राजधानी जयपुर में बीती रात शहर के कई इलाकों में हल्की बौछारें गिरी वहीं आज सुबह शहर में छाए घनघोर बादलों ने आज झमाझम बारिश होने की उम्मीद जगाई। राजधानी में बीती रात आगरा रोड पर हल्की बारिश हुई वहीं आज सुबह शास्त्रीनगर, चारदीवारी, जगतपुरा, जेएलएन रोड समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। शहर में बीती रात से छाई घनघोर घटाओं से मौसम सुहाना बना हुआ है वहीं आज सुबह साढे 9 बजे तक शहर में रिमझिम बारिश का दौर चला। अगर प्रदेश के पश्चिमी जिलों की बात की जाए तो यहां आगामी दिनों में भी मौसम केंद्र ने बारिश होने की संभावना से इंकार किया है।