
जयपुर के झालाना वन क्षेत्र में एक शानदार नजारा देखने को मिला। जिसमें एक खूंखार पैंथर एक हायना के चुंगल में फंस गया। जयपुर में कई बार शहरी आबादी में घुसकर लोगों को डराने वाला यहां तक की कई बार तो लोगों को घायल कर देने वाला और मवेशियों को अपना शिकार बनाने वाला पैंथर हायना के आगे भीगी बिल्ली बन कर रह गया और जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। वह पेड़ पर से ही हायना पर गुर्राता रहा और उसे वहां से भगाने की कोशिश करता रहा। हालाकि हायना पेड़ पर नहीं चढ़ सकता फिर भी उसने उछल-उछल कर पैंथर पर झपट्टा मारने की कोशिश की। लेकिन वह पैंथर को नहीं पकड़ पाया और आखिरकार वहां से चला गया। (वीडियो – दिनेश डाबी)