16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Bulletin 20 May : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 20 May : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

3 min read
Google source verification
patrika bulletin todays programme employment and useful latest news

आज का सुविचार

अगर "स" से समस्या होती है, तो उसी "स" से समाधान भी होता है..! यह हम पर निर्भर करता है, कि हम कौन से "स" पर ज्यादा ध्यान देते है

आज क्या खास
- भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को सुबह 10 बजे वर्चुअली संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बैठक के दूसरे दिन आज अलग-अलग सत्रों में विभिन्न विषयों पर होगा मंथन
- जयपुर में तीन दिवसीय जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव की शुरुआत आज से, होंगे कई कार्यक्रम
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला प्रबोधन कार्यक्रम के तहत आज उत्तर प्रदेश विधान भवन में विधायकों को संबोधित करेंगे
- सरकारी बिजजली कंपनियों में तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा आज से, 1512 पदों पर होगी भर्ती
- नीट यूजी के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन
- सपा नेता आजम खान की जेल से रिहाई आज, धोखाधड़ी के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जी है अंतरिम जमानत
- यूपी के मथुरा में एक सरकारी आदेश के खिलाफ वकीलों की हड़ताल, अराजकता फैलाने के दोषी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश से जुड़ा है मामला
- विश्व मधुमक्खी दिवस पर वृहद राष्ट्रीय कार्यक्रम आज गुजरात स्थित नर्मदा में होगा आयोजित, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे उदघाटन
- केंद्र आज कच्चे जूट की मूल्य सीमा को प्रभावी ढंग से हटाएगा
- सुप्रीम कोर्ट में आज दोपहर 3 बजे ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर सुनवाई, तो वाराणसी के काशी-विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामले इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई
- झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ सीबीआई, ईडी जांच से संबंधित याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, खनन पट्टे देने से जुड़ा है मामला
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी आज से 22 मई तक 'पूर्वोत्तर अनुसंधान सम्मेलन' के पहले संस्करण की करेगा मेजबानी
- ब्लू ओरिजिन आज नए NS21 मिशन के तहत छह अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगा अंतरिक्ष में
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट के 24 पदों के लिए आवेदन आज से

- राजस्थान के 4 जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू और झुंझुनूं में आज भीषण लू का अलर्ट, 23 जिलों में लू चलेगी, बाड़मेर व धौलपुर में पारा 47 के पार, जयपुर में 45.5 रहा तापमान
- जयपुर के कनकपुरा स्थित स्पोर्ट्स एकेडमी में अंडर - 20 तलवारबाजी चैम्पियन शिप आज से
- आइपीएल में राजस्थान के मुकाबला आज चेन्नई से शाम 7.30 बजे मुंबई में, मैच जीतने पर प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन जाएगी राजस्थान, कल शीर्ष पर चल रही गुजरात टीम को बेंगलूरु ने दी करारी मात

खबरें आपके काम की
- राजस्थान में कोरोना के मामले फिर बढ़े, 65 नए संक्रमित मिले, जयपुर में 27मामले आए सामने, राज्य में एक्टिव केस अब 465
- राजस्थान पर्यटन निगम पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन रखरखाव एवं संचानल (ओ एंड एम) मोड पर निजी क्षेत्र से भागीदारी में चलाएगा
- जयपुर जिला उपभोक्ता अदालत ने आलू की कीमत 3 रुपए ज्यादा वसूलने पर रिलायंस रिटेल पर 6000 रुपए जुर्माना लगाया
- लोहावट, लालसोट, भीम और खंडेला में 50-50 बेड के मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट खोलने की मंजूरी
- जयपुर- भोपाल एक्सप्रेस समेच 8 ट्रेनों में एसी इकोनॉमी क्लास का किराया 110 रुपए तक घटा
- तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा होंगे दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
- देश में 5जी कॉल का परीक्षण सफल, केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया पहला कॉल
- वर्चुअल प्रइवेट नेटवर्क (वीपीएन) कंपनियों को आइटी मंत्रालय की चेतावनी, नियमों को पालन करें या देश छोड़ दें
- देश में जल्द ही शहरी बेरोजगारों के लिए आएगी मनरेगा जैसी योजना, पीएम आर्थिक सलाहकार परिषद का सुझाव
- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर कैब सेवा प्रदाता कंपनी उबर ने किरायों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है
- सुप्रीम कोर्ट ने निर्धारित किया है कि केंद्र और राज्य सरकारें जीएसटी काउंसिल की सिफारिशें मानने के लिए बाध्य नहीं है
- टीडीएस से जुड़ा नया नियम एक जुलाई से लागू होगा, देना पड़ेगा ज्यादा टैक्स
- भारतीय महिला मुक्केबाज निखत जरीन बनीं विश्व चैम्पियनफ्राईवेट में निखत ने थाईलैंड की मुक्केबाज को 5-0 से हरा कर खिताब जीता

- राजस्थान में 46,500 तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा जनवरी 2023 में होगी, कर्मचारी चयन आयोग ने की घोषणा, तारीख जल्द बताई जाएगी
- सीडैक- कैट के लिए आवेदन 21 जून से 12 जुलाई तक, एंट्रेस एग्जाम 23 व 24 जुलाई को