उन्होंने कहा कि समीक्षा यह करनी चाहिए कि शिक्षा मंत्री की कुर्सी कैसे बचाई जाए, शिक्षा मंत्री को अनर्गल बयान के लिए किसने अधिकृत कर रखा है। उन्होंने कहा कि मंत्री-विधायकों के बयान CMO से जारी होते हैं, गोवर्धन वर्मा का बयान भी CMO से जारी किया है, जबकि गोवर्धन वर्मा को पता ही नहीं कि उनके नाम से बयान जारी कर दिया।