6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
अमरीका में करते हैं पर्यटक सबसे ज्यादा खर्च
Play video

अमरीका में करते हैं पर्यटक सबसे ज्यादा खर्च

https://www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

विश्व पर्यटन संगठन की 2018 की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 पर्यटन के लिहाज से बेहद सकारात्मक रहा। 2010 के बाद 2017 में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। 2017 में वैश्विक स्तर पर्यटकों की संख्या 1.32 अरब रही जो कि 2016 की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक थी। पर्यटन से राजस्व प्राप्ति में 2017 में 5 प्रतिशत तेजी दर्ज की गई और यह 1.34 ट्रिलियन डॉलर हो गया।
2017 में फ्रांस में सबसे अधिक 8 करोड़ 69 लाख अंतरराष्ट्रीय पर्यटक पहुंचे। जबकि अमरीका में पर्यटकों में सबसे अधिक पैसा खर्च किया। माना जा रहा था कि अमरीका में ट्रंप के बयानों और आक्रामक रुख के कारण पर्यटकों की संख्या कम होगी – तो अमरीका में पर्यटकों की संख्या 3.8 प्रतिशत घटी पर इसके बावजूद उनका अमरीका में खर्च लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 210 अरब डॉलर हो गया।