ब्रेंट क्रूड (crude oil price) एक बार फिर 108 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर निकल गया है, इस बीच सरकारी तेल कंपनियों (goverment oil companies) ने मंगलवार को भी लगातार 27वें दिन पेट्रोल और डीजल (petrol diesel price today) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया, हालांकि कंपनियों ने महंगाई झटका देते हुए रविवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए थे। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई हैं। कंपनियों ने पिछले 24 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है। तब से अब तक इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई है। मार्च के 16 दिनों में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी की थी। इससे पेट्रोल के दामों में 10.97 रुपए और डीजल के दाम में 10.19 रुपए की भारी बढ़ोतरी हुई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 118.03 रुपए प्रति लीटर हैं, जो कि अब तक का रिकॉर्ड स्तर हैं।