अभी चढ़ सकती है कीमतें
तेल कीमतों में वृद्धि न किए जाने से पेट्रोलियम कंपनियों आईओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल को 19,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। आईओसी को 1 अरब से लेकर 1.1 अरब डॉलर, बीपीसीएल और एचपीसीएल प्रत्येक को 55 से लेकर 65 करोड़ डॉलर का नुकसान आंका गया है। क्रिसिल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 15 से 20 रुपए का इजाफा करना होगा। कच्चे तेल की बात करें तो वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 112.30 डॉलर प्रति बैरल हो गया।