3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर कम हुए पेट्रोल आैर डीजल के दाम, लोगों को मिली मामूली राहत

पेट्रोल आैर डीजल के दाम फिर कम हुए हैं। इससे पहले बुधवार काे पेट्रोल आैर डीजल के दाम एक-एक पैसे कम हुए थे।

2 min read
Google source verification
patrika

बोतल में नहीं मिलेगा किसी को भी पेट्रोल

जयपुर। पेट्रोल आैर डीजल के दाम फिर कम हुए हैं। जयपुर में पेट्रोल 8 पैसे आैर डीजल 5 पैसे सस्ता हुआ है। इससे पहले बुधवार काे पेट्रोल आैर डीजल के दाम एक-एक पैसे कम हुए थे। पेट्रो कीमताें में कमी आने से लोगों को मामूली राहत मिली है। कटाैती के बाद आज ( गुरुवार) जयपुर में पेट्रोल 81 रुपए 13 पैसे आैर डीजल 73 रुपए 73 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कहा कि तेल की कीमतों का निर्धारण तेल कंपनियां करती हैं और उसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है। पेट्रोलियम मंत्री ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में एक पैसे की कमी को लेकर विपक्ष के ताने पर सफाई देते हुए यह स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल से पेट्रोल की कीमत बाजार द्वारा तय होती है और दैनिक कीमतों का निर्धारण पिछले साल से हो रहा है। सरकार कीमतों का निर्धारण नहीं करती है।

प्रधान ने कहा कि सरकार कीमतों पर निगरानी तब रखती है जब उस पर अनुदान देती है लेकिन आज तेल कंपनियां अंंतर्राष्ट्रीय बाजार के अनुसार कीमतें तय करने के लिए स्वतंत्र हैं। सरकार की नीति संबंधी रूपरेखा के अलावा कीमत पर निगरानी में कोई भूमिका नहीं है। इससे पहले बुधवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने पेट्रोल और डीजल का दाम एक पैसा प्रति लीटर घटाया। हालांकि पहले तकनीकी गड़बड़ी के कारण कंपनी की वेबसाइट पर 50-60 पैसे प्रति लीटर की कमी अंकित हो गई थी, जिसे बाद में सुधारा गया।

केरल की ओर से शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक रुपया प्रति लीटर की कटौती करने के लिए इन पर लगाए जाने वाले कर का त्याग करने के मसले पर प्रधान ने कहा कि केरल सबसे ज्यादा कर संग्रहकर्ता राज्यों में शुमार है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों को तेल की कीमतों में कटौती करनी चाहिए मगर हर राज्य की अपनी सीमाएं व प्राथमिकताएं हैं।

गौरतलब है कि पिछले 16 दिनों में तेल की कीमतों में करीब चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद एक पैसा प्रति लीटर की कमी आई है। कांग्रेस ने सरकार की आलोचना करते हुए इसे लोगों के साथ मजाक बताया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए कहा कि प्रिय प्रधानमंत्री, आपने पेट्रोल और डीजल का दाम एक पैसा घटाया। एक पैसा? अगर आपका विचार मजाक करने का है तो यह बचकानी बात है और इसका स्वाद नीरस है। पीएस : एक पैसे की कटौती मेरे द्वारा आपको पिछले सप्ताह दी गई चुनौती का अनुपयुक्त जवाब है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग